मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) एक बड़े विवाद में फँस गए हैं।

विवाद की शुरुआत ‘India’s Got Latent’ शो में एक कंटेस्टेंट से किए गए एक आपत्तिजनक सवाल से हुई।

इस बयान के कारण देशभर में नाराजगी बढ़ गई और लोगों ने उनका बहिष्कार करने की मांग शुरू कर दी।

मुंबई और असम में रणवीर के खिलाफ़ FIR दर्ज करवाई गई।

मामला इतना बढ़ गया कि यह संसद तक पहुँच गया, जिससे विवाद और गंभीर हो गया।

लाखों करोड़ों फैंस वाले रणवीर को अब उनके ही प्रशंसक समर्थन देने से बच रहे हैं।

विवाद बढ़ने के बाद रणवीर ने अपनी गलती मानते हुए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी।

हालांकि, कई लोगों का मानना है कि सिर्फ़ माफ़ी पर्याप्त नहीं है, उन्हें अपनी ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए।

इस घटना ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की जवाबदेही पर एक नई बहस छेड़ दी है।

लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान रखने वालों को और ज़िम्मेदार होना चाहिए?