भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? इसकी स्पीड के बारे मे जानें

क्या आप जानते हैं भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? भारत एक विशाल जनसंख्या वाला महान देश है और यहाँ के गावों और शहरों को आपस मे जोड़ने मे भारतीय रेलवे की मुख्य भूमिका है यहाँ लगभग ढाई करोड़ की आबादी रोजाना ट्रेन मे सफर करती हैं यह संख्या यूरोप के कई देशों की जनसंख्या के बराबर है। 

भारत देश मे एक बहुत बड़ा रेल नेटवर्क है और यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है भारत मे लोगों को आने जाने और माल का आयात निर्यात करने मे भारतीय रेलवे की मुख्य भूमिका है और इसलिए इसे भारत की लाइफ लाइन के रूप मे देखा जाता है। 

भारत मे कई प्रकार की रेलगाड़ियां अलग अलग भौलोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्र मे दौड़ती रहती हैं आज हम जानेंगे भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है और इसकी स्पीड क्या है और भी सारी जानकारी के बारे मे।

 

भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है इसकी स्पीड के बारे मे जानें

 

भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन के बारे मे पूरी जानकारी 

भारत मे अलग अलग राज्यों को आपस मे जोड़ने के लिए कई प्रकार की ट्रेन चलती हैं इसमे पेसेंजर, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट शामिल है आज हम इस आर्टिकल मे ऐसी ट्रेन के बारे मे जानेंगे जिसकी स्पीड सबसे कम है और हम यह भी जानेंगे कि यह ट्रेन किस क्षेत्र मे चलती है एवं इसकी स्पीड कितनी है।

भारत कि सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन (ट्रेन नंबर 56136) मेटुपालयम ऊटी नीलगिरी यात्री ट्रेन है इसकी एवरेज स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटा है लेकिन कई स्थानो पर यह ट्रेन 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चलती है अतः Mettupalayam Ooty Nilgiri Passenger train को indias shlowest train का दर्जा दिया गया है।  

अब कई लोग यह सोच रहे होंगे यह ट्रेन इतनी धीरे चलती है तो इस पर सफर करने वाले यात्री परेशान हो जाते होंगे या बोर हो जाते होंगे और आखिर यह ट्रेन इतना धीमा क्यों चलती है?

यह ट्रेन इतनी धीमी गति से क्यों चलती है?

यह ट्रेन काफी श्लोव है भारत देश की सबसे फास्ट ट्रेन की तुलना मे यह ट्रेन 16 गुना कम है आप मे से कई लोग सोचते होंगे इससे तेज तो साइकिल की रफ्तार हो सकती है लेकिन आपको बता दें यह ट्रेन जिन रास्तों पर चलती है यह रास्ते बहुत ऊंचाई वाले हैं यह पहाड़ी वाले रास्ते चढ़ाई करते हुये चलती है जिससे इसकी स्पीड कम हो जाती है 

जब आप इस ट्रेन मे बैठकर सफर करते हैं तो आप इस ट्रेन की कम स्पीड के कारण आसपास के सुंदर दृश्य को आसानी से देख सकते हैं और आप यही सोचेंगे अच्छा हुआ इसकी स्पीड इतनी कम है क्योंकि यहाँ के मनमोहक दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देते हैं। 

यह ट्रेन ऊंचाइयों वाले पहाड़ी व प्रकृतिक रूप से खूबसूरत व खतरनाक रास्तों पर चलते हुये लगभग 46 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इस दूरी को तय करने मे यह लगभग 4 घंटे 50 मिनिट का समय लेती है।

अब आप समझ गए होंगे भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? और साथ ही अब आप इस ट्रेन के सफर के बारे मे सोंच भी रहे होंगे यदि आप प्रकृतिक रूप से सुंदर नजारों का लुप्त लेना चाहते हैं तो यह सफर आपके लिए एक यादगार सफर बन सकता है।      

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top