Telegram किस देश का app है

क्या आप जानते हैं Telegram किस देश का app है? यदि नहीं तो कोई बात नहीं आज के इस आर्टिकल मे जानेंगे टेलीग्राम किस country का एप है इसे किसने बनाया है? बहुत से लोगो को यह लगता है की यह एक भारतीय एप है लेकिन इसमे कितनी सच्चाई है यह जाने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।   

यदि आप भी Telegram का इस्तेमाल करते हैं आपके मोबाइल मे टेलीग्राम की app dowload है तो आपको इसके बारे मे जरूर जानना चाहिए। जैसा की आप सभी जानते हैं भारत देश मे कई चाइनीस apps को बैन कर दिया गया है और इसके पीछे सुरक्षा कारणों को बताया गया है। अब सभी लोग जिस भी एप्लिकेशन को अपने मोबाइल फोन या अन्य डिवाइस मे उपयोग करते हैं तो पहले उसकी राष्ट्रीयता जरूर देखते हैं। यदि आप किसी चाइनीस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको उसकी जानकारी होना चाहिए। ऐसे मे यदि आप Telegram का उपयोग करते हैं तो आपको यह जानना चाहिए की Telegram कौन से देश का app है?

 

Telegram किस देश का app है

 

Telegram किस देश का app है|Which country made Telegram? Full Detail Hindi

दोस्तों यदि आप एक Smart phone user हैं तो आपने अपने मोबाइल मे WhatsApp को जरूर इन्स्टाल किया होगा whtasapp का इस्तेमाल तो लगभग सभी की आवश्यकता बन गया है लेकिन क्या आप जानते हैं यदि whatsapp के alternet की बात की जाए तो सबसे पहले नाम आता है टेलीग्राम का। इस एप के अपने अलग फीचर्स हैं जो इसे whatsapp से भी अलग और यूनिक बनाते हैं। 

Telegram एक प्रकार का Cloud पर आधारित Instant messenging app है, जिसकी मदद से आप इंटरनेट का उपयोग करते हुये अपने मोबाइल मे उपस्थित contact नंबर पर मेसेज इमेज विडियो व अन्य प्रकार की फ़ाइल को सेड कर सकते हैं। इसमे भी आप whatsapp की तरह ग्रुप बना सकते हैं और कई मेम्बर को telegram group मे जोड़ सकते हैं। 

यह एप भारत सहित विश्व भर मे बहुत पोपुलर है, हालाकी भारत जैसे देश मे इसे पोपुलर करने के लिए इसे भारतीय बताते हुये इसका advertize किया गया था जबकि ऐसा नहीं है telegram भारतीय एप नहीं है। तो अब आपके मन मे यह सवाल आ रहा होगा की आखिर यह telegram कहाँ का है? तो चलिये इसके बारे मे जान लेते हैं। 

Telegram App किस देश है?

ज्यादातर लोगों को यही लगता है की यह एक भारतीय एप है लेकिन हम आपको बता दें Telegram का निर्माण रूस के दो भाइयों Nikloi और Pavel के द्वारा किया गया था ये दोनों रसिया के रहने वाले थे। लेकिन टेक्नालजी से जुड़े कुछ नियम के कारण इन्हे रसिया छोडना पड़ा इसके बाद इनके ऑफिस को लंदन, सिंगापुर तो कभी बर्लिन शिफ्ट किया गया। कई कारणों से इनको कई बार office को change करना पड़ा लेकिन अब Telegram का ओफिशियल Office दुबई मे बनाया गया है। 

अभी तक जो लोग यह समझ रहे थे की यह एप India का है अब शायद आप समझ गए होंगे की यह एक रुस का एप है जिसका ऑफिस कई जगह से भटकते हुये अब दुबई मे आ गया है। 

Telegram कैसे Download करें?

 
Telegram किस देश का app है

 

यदि आप Telegram को अपने Mobile मे Android या Ios पर download करना चाहते हैं तो यह आपको दोनों ही प्लैटफ़ार्म पर मिल जाएगा इसके अलावा आप अपने कम्प्युटर या लैपटाप के लिए इसके वेब वर्शन को भी Download कर सकते हैं। 

Telegram को अपने mobile मे download करने के लिए नीचे दिये स्टेप्स को फॉलो करें 

Step 1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल मे Play store ओपन करें यदि आप Apple user हैं तो apple App store को ओपन करें 

Step 2. अब आप सर्च बॉक्स का उपयोग करते हुये Telegram लिखकर सर्च करें 

Step 3. अब आप सिम्पली telegram को अपने मोबाइल मे Download करें 

Step 4. Download होने पर आप इस एप को अपने डिवाइस मे इन्स्टाल करें 

Step 5. अब आप Telegram को ओपन कर use कर सकते हैं। 

इन दिये गए points को follow कर आप आसानी के इस बेहतरीन एप को download कर सकते हैं और फ्री मे use कर सकते हैं। 

Telegram के फीचर्स 

आइये telegram के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे मे जान लेते हैं जो इस एप को whatsapp से भी अलग और बेहतर बनाते हैं। 

• Telegram मे आप सीक्रेट chat कर सकते हैं 

• यह cloud based टेक्नालजी पर काम करता है मतलब आप इसके डाटा को अलग अलग डिवाइस मे भी प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि यह आपके डिवाइस मे सेव नहीं होता है।  

• इसमे आप बहुत ही फास्ट तरीके से मेसेज को डिलीवर कर सकते हैं

• इसमे आप बड़ी से बड़ी फ़ाइल को भी आसानी के साथ share कर सकते हैं 

• इसमे बने group मे आप कई मेम्बर को जोड़ सकते हैं 

• इसके द्वारा आप अपने ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं 

• इसके माध्यम से आप अपने youtube chanal या ब्लॉग से संबन्धित audions को प्राप्त कर सकते हैं। 

इस प्रकार से आप समझ ही सकते हैं इसके अंतर्गत कई ऐसे फीचर्स को भी जोड़ा गया है जिसकी कमी whatsapp है इस प्रकार से बहुत से user telegram का उपयोग करते हैं। 

उपरोक्त आर्टिकल मे दी गयी जानकारी से आप समझ ही गए होंगे की Telegram किस देश का app है? और इसके बारे मे अन्य जानकारी के बारे मे भी जाना जैसे Telegram कैसे download किया जाता है और इसके फीचर्स के बारे मे भी हमने जाना। उम्मीद है Telegram से संबन्धित यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमे comment कर सकते हैं।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top