श्री कृष्ण की होली मे विशेष रुचि थी और वो वृन्दावन से बरसाना, होली समारोह के लिए आते थे। तभी से चली आ रही प्रथा के अनुसार कृष्ण की भूमि नंदगाँव के पुरुष आज भी बरसाना की महिलाओं के साथ होली खेलने आते हैं।

श्री कृष्ण की होली मे विशेष रुचि थी और वो वृन्दावन से बरसाना, होली समारोह के लिए आते थे। तभी से चली आ रही प्रथा के अनुसार कृष्ण की भूमि नंदगाँव के पुरुष आज भी बरसाना की महिलाओं के साथ होली खेलने आते हैं।

लट्ठमार होली में, महिलाएं एक लट्ठ ले जाती हैं और इसका इस्तेमाल उन पुरुषों को मारने के लिए करती हैं, जो उन पर रंग डालने की कोशिश करते हैं।

यहाँ महिलाएँ कुछ लोक गीत गाते हुए पुरुषों को पीटने की कोशिश करती हैं और राधा और कृष्ण को याद करती हैं!

महिलाएं पुरुषों पर लाठी मारती हैं, जो जितना हो सके खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वो एक ढाल का इस्तेमाल भी करते हैं।

इस दिन पुरुष ख़ुशी -ख़ुशी लाठियों का वार सहन करते हैं और ये पुरुषों पर महिलाओं की जीत के प्रतीक की तरह काम करता है।

बरसाने की लठमार होली के दौरान बदकिस्मत पुरुषों पर उत्साही महिलाओं द्वारा कब्जा कर लिया जाता है,तब पुरुषों को महिलाओं के कपड़े पहनने पड़ते हैं

यह उत्सव बरसाना में राधा रानी मंदिर के विशाल परिसर में होता है, जिसे देश का एकमात्र मंदिर कहा जाता है जो राधा जी को समर्पित है।

लठमार होली उत्सव एक सप्ताह से अधिक समय तक चलता है, जहाँ कई पुरुष प्रतिभागी नृत्य करते हैं, गाते हैं और अपने आप को रंग में डुबोते हैं,

लठमार होली उत्सव को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं और इस त्योहार का मजा लेते हैं