घरेलू महिलाओ के लिए बिजनेस आइडिया

महिलाओ के लिए बिजनेस आइडिया: आज का आधुनिक युग बदलते हुए समाज का विशेष युग है आज महिला के लिए कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमे उनकी सहभागिता न हो। आजकल के बदलते युग में महिलाएं पुरुषों से कम नही। इसलिए जो महिलाएं घर पर रहकर घर का सारा काम करती है एवं उसके अलावा घर से ही कुछ स्मॉल बिजनेस शुरू करना चाहती है यह जानकारी उनके लिए है।

आज का बदलता युग जेंडर इक्वलिटी को बढ़ावा देते हैं जिसके परिणाम स्वरूप माहिलाए पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और हर कार्य में उनकी सहभागिता निभा रही है हर महिला आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं हमारे देश की महिला किसी काम में पीछे नहीं हैं।

Mahilao-ke-liye-business-idea

महिलाओ के लिए बेस्ट बिजनेस आइडिया

घर चलाने से लेकर बिजनेस चलाने तक का कोई काम हो उसमे महिलाएं अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा रही हैं।अगर महिलाएं चाहे तो प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम कमा सकती हैं।उन्हें तलास है तो अच्छे मौके की और ज़रूरत है अच्छे मार्गदर्शन की अब वो जमाना गया जब घर चलाने वाली ज़िम्मेदारी पुरूष की होती थी।

अब महिलाएं भी इस कार्य में उनकी सहभागिता निभा रही हैं।और स्वयं का बिजनेस करके सफल भी हो रही हैं।अगर आप भी अपने परिवार और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं तो हमारा आज का ये आर्टिकल आप के लिए है।इसमें हमने घरेलू महिलाओ के लिए बिजनेस आइडिया बताया है।

घर बैठे महिलाओ के लिए निम्नलिखित बिजनेस इस प्रकार है

1.महिलाओ हेतु सिलाई कढ़ाई का बिज़नेस

आज का दौर फैशन प्रधान है इसमें लोगो को अलग अलग प्रकार का फैशन करना बेहद पसंद है ।सिलाई मशीनें या कढ़ाई मशीनो का कार्य आना चाहिए। तो बिज़नेस निश्चित रूप से प्रभावित होकर आगे बढ़ जायेगा।

अगर आप अच्छी गुणवत्ता वाली सिलाई कढ़ाई जानते हैं तो आप आसानी से अच्छा पैसा कमा सकते हैं।सिलाई की कला एक ऐसी कला है जिसकी जरूरत हर जेनरेशन के लोगो को होती है चाहे वह आज के लोग हो या आने वाले कल के लोग हों। सिलाई कढ़ाई का बिज़नेस महिलाओ के लिए बहुत अच्छा बिजनेसहै।इससे आप आसानी से कम करते हुए आप बिजनेस को आगे बड़ा सकते हैं।

अगर आप सिलाई कढ़ाई जानती है तो काफी अच्छा बात है। आपको शुरुआत में लोगों से मिलना पड़ेगा उनको अपने कार्य के बारे में बताना होगा।इससे लोगो का कार्य आपके पास आना शुरू हो जाएगा।और इस प्रकार आप अपना कार्य आगे बढ़ा सकती हैं।

2. कोचिंग पढ़ाना

आप आसानी से अपने घर पर रहकर कोचिंग पढ़ा सकती हैं तो यह आपके लिए एक अच्छे बिज़नेस की शुरुआत होगी । घरेलू महिलाओ के लिए बिजनेस के रूप मे कोचिंग पढ़ाना अच्छा विकल्प हो सकता है।अगर आप को बच्चों को पढ़ाना पसन्द है या आप खुद को क्रिएटिव बनाना चाहते हैं तो ऐसे में बच्चों को से घर पे पढ़ाया जा सकता है।ऐसा देखा जाता है कि बच्चे अपने परिजन से पढ़ना पसंद नहीं करते ऐसे में आप उन बच्चों का मार्ग दर्शन कर सकते हैं।अगर आप इस बिज़नेस में इच्छुक हैं तो आप आसानी से अपने घर में ट्यूशन का बोर्ड लगा कर या किसी समाचार पत्र में विज्ञापन के माध्यम से भी अपने कार्य को पूरा कर सकते हैं।ऐसा हो सकता है कि शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो परंतु धीरे धीरे आप को अच्छा महसूस होने लगेगा।

3. टिफिन सर्विस सेंटर

महिलाओं में खाना बनाने को लेकर विशेस रुचि होती है।हर महिला भोजन बनाने में एक्सपर्ट होती है आप आसानी से छोटी सी महिला मंडली के साथ अपना एक छोटा सा टिफिनसर्विस सेंटर खोल सकती हैं।

आप अपने बिज़नेस को ऑनलाइन रूप भी दे सकती है उड़ी आपके अंदर भोजन बनाने की विशेष कला है तो आप इस बिज़नेस को जरूर करें।इसमें आपको कम लागत में ज्यादा मुनाफा होगा।आप धीरे धीरे खूब तरक्की कर सकती हैं।आप अपने बिजनेस का बहुमुखी विकास भी कर सकती हैं। टिफिन की सर्विस का बिज़नेस महिलाओं के लिए बहुत अच्छा बिज़नेस है।

4. डे केयर बिज़नेस

आज का आधुनिक युग व्यस्तता बढ़ा युग है ऐसे में बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया है। प्रत्येक व्यक्ति व्यस्त है तो ऐसे में बच्चों को संभालने के लिए ऐसी महिला की जरूरत होती है जो बच्चे को संभालने में निपुड हो।तो ऐसे में आप बच्चों को लेकर रुचि रखती हैं तो आप अपने घर पर ही रहकर डेकेयर खोल सकती हैं।

इस बेस्ट बिजनेस के लिए आप को अच्छे खिलौने, बिस्तर, छोटे बच्चो की कुर्सी, छोटे बच्चो का झूला आदि सामानों की आवश्यकता होगी। इन चीजों को एकत्रित कर के आप अपने साथ एक आया को रख कर इस बिज़नेस को कर सकती हैं।

परंतु इसमें आपको बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा।तभी आप इस बिज़नेस को आगे बढ़ा पाएंगी।इसमें वो लोग अपने बच्चे देकर जाते हैं तो पति – पत्नी किसी बिजनेस या नौकरी में व्यस्त होते हैं तो वे अपने बच्चे को डे केयर वर्कशाप पर छोड़ जाते है और काम से लौटते हुए अपने बच्चे को ले जाते हैं।तो आज महिला को इसकार्य में भी काफी सफलता मिलेगी और उनका बिज़नेस अच्छा रहेगा।

5.संगीत कला

आज के आधुनिक युग में भारतीय संगीत बिलुप्त होती जा रही है।ऐसे में आप भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संगीत कला को बिज़नेस के रूप से आगे बढ़ा सकती हैं ।उड़ी आपको संगीत में रुचि है तो आप आसानी से इस बिज़नेस को कर सकती है। आपको आज उन लोगों को हायर करना होगा जो संगीत सीखने के लिए इच्छुक हों।यह बिज़नेस आसानी से घर पर रहकर चलाया जा सकता है।कोई भी इच्छुक माहिला इस बिनजेस को घर पर रहकर आसानी से कर सकती है।

6.घर पर पैकिंग का कार्य

आज के समय में भारत में कई ऐसी कम्पनी है जो घर पर ही आपको अपने बिजनेस से जोड़ रही हैं ।कुछ कंपनिया घर पर ही आपको मटेरियल प्रोवाइड करती हैं और आपको उसे पैक करके उस कंपनी को देना होता है।तो ऐसे में महिला को ऑनलाइन रूप से आवेदन करके ऐसी कंपनी से जुड़ना होता है।फिर ये कंपनी आपको पेंसिल रबर या कुछ अन्य कामों की पैकिंग का कार्य दे देती हेयर आप अपने घर पर ही रहकर आसानी से अपने बिज़नेस को कर सकते हैं।

7. इवेंट प्लानिंग बिजनेस

आजकल के समय में हर इवेंट पे एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो व्यवस्था को दुरुस्त कर सके।यदि आप मैनेजमेंट टाइप के व्यक्ति हैं तो आप इस बिज़नेस को कर सकते हैं जैसे मेहंदी,हल्दी,सगाई आदि रस्मो में आप मैनेजमेंट का काम ले सकते हैं।यह बिजनेस भी महिलाएं आसानी से कर सकती हैं।

8. होम बेकरी

होम बेकरी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको एफएसएस टी का लाइसेंस और जी एस टी नम्बर लेना आवश्यक होगा। होम बेकरी का काम भी महिलाएं आसानी से अपने घर पर रहकर कर सकती हैं।इसमें आपको बेकिंग का काम अच्छे से आना चाहिए जिससे आप बेकरी के काम को आसानी से कर पाए।आज महिला इस बिजनेस को आगे बढ़ाने को लेकर काफी उत्साहित है।और उनका कार्य अच्छा असर कर रहा है। ऐसी महिला से बड़े बड़े दुकानदार जुड़कर उनकी बेकिंग से बेहद खुश हैं और उनका कार्य शिखर पर है। महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा बिज़नेस है।

9.मेहंदी सिखाना

आज का युग विज्ञान और तकनीक के साथ साथ कला का युग है आज कल छोटे से छोटे फंक्शन में लोगो को मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है।आप मेहंदी सिखाने का कार्य भी अपने घर पर ही रहकर आसानी से कर सकती हैं।इसमें आपको मेंहदी के डिजाइन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए जिससे आप अपने सीखने के इच्छुक लोगो को अच्छा ज्ञान दे पाए।मेहंदी लगाना और सिखाना दोनो बिजनेस अपने अप में विशेष प्रभाव रखता है।और यह काम लागत में ज्यादा आमदनी का अच्छा स्रोत है।

10.मुरब्बा और अचार का बिज़नेस

आज के दौर में महिलाएं आसानी से अपने हुनर को रूप दे सकती हैं आप आवले से मुरब्बा और आम, इमली, कटहल, मूली, नींबू, गाजर, मिर्ची इत्यादि का बेहतरीन अचार बनाकर उसे पैक करके अपने आसपास की मार्केट में ऑनलाइन ,ऑफलाइन दोनो रूप में बेचकर पैसा कमा सकटी हैं। अतः आज के युग में प्रत्येक महिला अपने हुनर को दिशा दे सकती है।आज महिला आत्मनिर्भर है वह किसी पर आश्रित नहीं है। वर्तमान युग में महिला पुरूष के कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है। हर कार्य में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

Beauty Parlour कैसे खोले? लेडीज़ पार्लर बिज़नेस कैसे करें?

ऑनलाइन बिज़नेस को प्रमोट कैसे करें 

निष्कर्ष

घरेलू महिलाओ के लिए बिजनेस आइडिया से संबंधित इस जानकारी को पढ़कर आप अपने गांव या शहर में अपनी रुचि के अनुसार किसी भी तरह के छोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस आइडिया की हेल्प से आप पैसे कमा सकते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने कीमती समय का सदुपयोग कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top