Google local guide kya hai kaise bane

क्या आप जानते हैं google local guide क्या होता है कैसे बनें? और एक गूगल लोकल गाइड बनने के लिए किस चीज की जरूरत होती है? एवं एक गूगल लोकल गाइड बनने के क्या फायदे होते हैं? यदि नहीं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें यहां हम आपको गूगल लोकल गाइड से संबंधित लगभग सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने वाले हैं तथा हम यह भी जानेंगे कि गूगल लोकल गाइड क्या होता है एवं यह बनने के लिए क्या करना पड़ता है।

 

जैसा कि हम सभी जानते हैं गूगल एक बहुत बड़ी कंपनी है एवं इंटरनेट की दुनिया में इसके कई सारे प्रोडक्ट उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल आज पूरे विश्व में किया जाता है गूगल के द्वारा उपलब्ध कहीं सारे प्रोडक्ट गूगल लोकल गाइड की सुविधा भी मौजूद है जहां गूगल मैप मैं दिया गया एक ऑप्शन होता है जिसका उपयोग कर कोई भी व्यक्ति गूगल लोकल गाइड बन सकता है गूगल लोकल गाइड को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं जैसे गूगल लोकल गाइड कैसे बना जा सकता है और क्या गूगल लोकल गाइड बंद कर पैसे कमाए जा सकते हैं यदि आपके मन में भी यह सभी सवाल है तो आप यहां दी गई जानकारी को रीड करें।

Google local guide क्या है कैसे बने

 

Google local guide क्या है कैसे बने

 

आपने कभी ना कभी अपने मोबाइल पर गूगल मैप का उपयोग जरूर किया होगा और आपने देखा होगा कि यहां सभी लोकेशन को आसानी से देखा जा सकता है मुख्य लोकेशन या एरिया के आलावा यहां सभी प्रकार की दुकानें, पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेंट, सिनेमा, मॉल या अन्य सभी लोकेशन भी दिखाई जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं यह लोकेशन और एरिया डिटेल गूगल मैप पर कैसे दिखाई देती है इन लोकेशन को हम आप जैसे लोग ही डालते हैं। 

 

Google का यह मैप काफी पॉपुलर है और बहुत से लोग इसे इस्तेमाल कर रहे हैं मैप पर ज्यादा इंफॉर्मेशन हो इसलिए गूगल यहां लोकेशन एड करने व लोकेशन की इंफॉर्मेशन देने पर एक प्रकार का रिवॉर्ड देता है एवम् जो लोग यहां ज्यादा प्वाइंट अर्जित करते हैं उन्हें रिवॉर्ड के रूप में गूगल लोकल गाइड का चक्र या Bedge  ( बेज) मिलता है यह आपके गूगल लोकल गाइड के प्रोफ़ाइल में दिखाई देता है। 

 

Google local guide कैसे बना जाता है 

 

यदि आप गूगल लोकल गाइड बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गूगल मैप पर अपने ईमेल से लॉगिन कर प्रोफ़ाइल को पूरा करना होगा इसके बाद आप मेनू बार पर क्लिक कर contribute को चुनें। 

 

यहां आप अपने आसपास कि लोकेशन को गूगल मैप पर डाल सकते हैं और यहां आप किसी अन्य प्लेस या शॉप को रेटिंग से सकते हैं और उस प्लेस से संबंधित अन्य जानकारी को डाल सकते हैं। 

 

स्टेप1.  सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन कर गूगल मैप को ओपन करें 

स्टेप2. ऊपर दिए थ्री लाइन मेनू बार पर क्लिक करें 

 

स्टेप3. कंट्रीब्यूट के ऑप्शन पर क्लिक करें 

 

स्टेप4. Get Started  के ऑप्शन पर क्लिक कर इंफॉर्मेशन एड करें।  

 

Google local guide का क्या उद्देश्य है

 

गूगल गाइड जब मैप पर विभिन्न प्रकार की लोकेशन को एड करता है या किसी शॉप या एरिया के बारे में रेटिंग देकर इंफॉर्मेशन देता है तो इससे अन्य लोगों को सहायता मिलती है और उन्हें उस लोकेशन की सही जानकारी गूगल मैप से मिलती है इसलिए गूगल लोकल गाइड को बढ़ावा देता है एवम् उन्हें कई प्रकार के रिवॉर्ड भी मिलते हैं। 

 

Google local guide बनने से क्या फायदा है? 

 

यह एक गूगल का प्रोग्राम है जो गूगल मैप से संबंधित है यदि आप इस प्रोग्राम से जुड़कर गूगल में पर नई-नई इंफॉर्मेशन को जोड़ते हैं कई लोकेशन के बारे में रिव्यु करते हैं वह लोकेशन से संबंधित सवालों के जवाब देते हैं तो गूगल इसके एवज में आपको कई पॉइंट देता है जिससे कि आप नेक्स्ट लेवल पर पहुंचते हैं एवं आपकी प्रोफाइल में दिखने वाली चक्र में बढ़ोतरी होती हैं हालांकि इसके लिए गूगल की ओर से अभी किसी प्रकार का कोई पेमेंट नहीं दिया जाता है लेकिन आपको कई प्रकार के रिवॉर्ड भी दिए जाते हैं। 

 

कई यूट्यूब चैनल पर देखा गया है कि बहुत से यूजर्स जो इस फील्ड में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और एक अच्छे लेवल पर हैं उनको गूगल के द्वारा गिफ्ट भी दिया जा चुका है एवं गूगल लोकल गाइड को कई प्रकार की परचेज में ऑफर भी मिलते हैं यदि आप गूगल से संबंधित ऑनलाइन वर्क करते हैं तो इसमें आपको कुछ ना कुछ डिस्काउंट और फायदा जरूर मिलता है।

 

गूगल लोकल गाइड को कितनी सैलरी मिलती है

 

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं गूगल लोकल गाइड, गूगल मैप का एक प्रोग्राम है और यह केवल इंफॉर्मेशन को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है यहां पर यदि कोई यूजर जुड़कर इंफॉर्मेशन को बढ़ाने में गूगल में की मदद करता है और नई-नई इंफॉर्मेशन को ऐड करता है तो इसके लिए गूगल ने फिलहाल सैलरी का कोई ऑप्शन नहीं रखा है इसे आप अपनी स्वेच्छा से कर सकते हैं हां इसके लिए आपको कई प्रकार के रिकार्ड या फिर गिफ्ट दिए जा सकते हैं जोकि गूगल मैप की ओर से दिए जाते हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि गूगल लोकल गाइड की ओर से किसी प्रकार की कोई सैलरी नहीं दी जाती है।

 

गूगल लोकल गाइड में पॉइंट कैसे बनाएं

 

यदि आप गूगल लोकल गाइड का इस्तेमाल करते हैं तो आप यहां पर किसी भी नई इनफार्मेशन को ऐड कर सकते हैं एवं किसी अन्य स्थान या दुकान को रेटिंग दे सकते हैं एवं उससे संबंधित कमेंट कर सवालों के जवाब दे सकते हैं इसके अलावा आपको अन्य कई प्रकार के छोटे-छोटे काम करने होते हैं, जिसमें आप किसी लोकेशन की फोटो या वीडियो को भी ऐड कर सकते हैं जिससे कि आपको अच्छा पॉइंट मिलता है एवं इस प्रकार से आप छोटे छोटे टास्क को पूरा कर पॉइंट कमा सकते हैं।

 

यहां आपको लेवल 1 से लेकर लेवल 10 तक का ऑप्शन मिलता है जहां आप जैसे जैसे पॉइंट अर्जित करते हैं वैसे वैसे आपका लेवल बढ़ने लगता है जब आपको ढाई सौ पॉइंट मिल जाते हैं तब आपको पहला बैज मिलता है इसके बाद जैसे जैसे आपकी पॉइंट बनाने लगते हैं आप तो बैज भी बढ़ने लगता है एवम् आप यह बैज की प्रोफाइल पर दिखाई देता है। 

 

गूगल लोकल गाइड में पॉइंट कैसे मिलते हैं

 

यहां जब आप किसी पर्टिकुलर लोकेशन को रेटिंग देते हैं तो आपको एक पॉइंट मिलता है एवं जब आप किसी लोकेशन से संबंधित वीडियो को डालते हैं तो एक वीडियो का 7 पॉइंट मिलता है इसके अतिरिक्त फोटो के लिए 3 पॉइंट मिलता है इसी प्रकार से अन्य अलग-अलग एक्टिविटी के अलग-अलग पॉइंट होते हैं जब आप कई प्रकार के छोटे-छोटे टास्क को पूरा करते हैं तो आपके पॉइंट में बढ़ोतरी होने लगती है।

 

इसके अलावा यदि आप किसी लोकेशन के लिए एक बड़ा सा review लिखते हैं जिसमें 200 से ज्यादा वर्ड होते  है तो इसके लिए आपको अच्छे पॉइंट मिलते हैं इसके अलावा किसी भी शॉप पर या रोड की लोकेशन को ऐड करने का भी आपको पॉइंट मिलता है।

 

इस प्रकार से आप यहाँ दी गई जानकारी से समझ ही गए होंगे Google local guide kya hai kaise bane इसके अलावा यदि आप इस टॉपिक से संबन्धित कोई अन्य बात को जानना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट भी कर सकते हैं और अपना सवाल पूछ सकते हैं व अपनी राय दे सकते हैं।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top