Ip address क्या है Ip address कैसे पता करते है

क्या आप जानते हैं, Ip address क्या है? Ip address कैसे पता करते है? और यह कैसे काम करता है? यह सारी जानकारी आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मिलेगी। यदि आप Ip address के बारे में डिटेल में जानना चाहते है, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। आज के समय हर व्यक्ति Internet का इस्तेमाल अपने Mobile, Computer या Laptop के माध्यम से करता है। हर एक डिवाइस का अपना एक एड्रेस होता है जिसके द्वारा इंटरनेट कि दुनिया में उस डिवाइस को पहचाना जाता है। 

आप अभी जिस मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं उसका भी कुछ न कुछ Ip address होता है। जिस प्रकार हर व्यक्ति का एक contact number होता है, उसी प्रकार इंटरनेट को Access करने वाले हर devices का Ip Address होता है, जिसे हम Ip Address या  Internet Protocall Address भी कहते हैं।

 

Ip address क्या है? Ip address कैसे पता करते है?

 

Ip address क्या है? what is Ip address Hindi?

जैसा कि सभी लोग जानते है हमारे द्वारा use किये जाने वाले सभी device जो Internet को Access करते है, जैसे Mobile, Tablet, Computer, Laptop इत्यादि जिनका उपयोग हम internet चलाने के लिए करते हैं।

ये सभी अपने अलग अलग Ip address के लिए जाने जाते है, तो ऐसे में आप सोच रहे होंगे की दुनिया भर में यदि ऐसे devices की बात की जाए तो उनकी संख्या बहुत ज्यादा होगी। जी हाँ ऐसे devices कि संख्या ज्यादा होने के चलते इनके Ip Address कुछ इस प्रकार से दिखाई देते हैं 151.101.65.121 हालांकि इसे हमे याद करने कि आवश्यकता नहीं होती। 




वैसे भी आज के समय में कोई मोबाइल नंबर याद नहीं रखता है, तो Ip Address कोई कैसे और क्यों याद रखेगा। 
जिस प्रकार आप जब किस प्रोडक्ट ऑनलाइन अपने घर पर Order करवाते है, तो वह पर्टिकुलर product आपके एड्रेस के अनुसार आपके घर पहुंच जाता है, उसी प्रकार Internet से इनफार्मेशन हमारे device तक Ip Address के माध्यम से पहुंचती है।  



क्यूंकि Internrt को बिलकुल नहीं पता कि आप Delhi में बैठकर Iphone Use कर रहे है। ये सब चीजे हमारे basic  बोलचाल की या हमारे समझने के लिए होती है। Ip Address किसी डिवाइस computer, smartphone, laptop आदि के लिए Network Address होता है। 
 
Ip Address में उपयोग होने वाले अंको को मुख्यतः दो भागों में बाटा गया है- 


(1) Network Part 
(2) Host 


इन दोनों से हमे यह पता चलता है कि जिस भी particular web address या किसी website को जब हमारे द्वारा search किया जाता है, वह किसकी है, और उसकी लोकेशन क्या है। 


जैसे हम www.technicalworldhindi.com को सर्च करते हैं तो कंप्यूटर द्वारा  Domain Name  को DNS servar तक भेजा जाता है, जहा perticular domain name का Ip Address उसे प्राप्त होता है। यहाँ हम यह कह सकते हैं किसी भी Device  को Internet  से कनेक्ट होने के लिए Ip Address का होना बहुत ही आवश्यक है, 


बिना Ip Address के किसी Device में इंटरनेट का प्राप्त होना संभव नहीं है। 

Ip Address के versions की बात की जाए तो ये दो प्रकार के होते हैं। 

  • IPv4 (Internet Protocol Version 4)
  • IPv6.(Internet Protocol Version 6)



यदि हम Ip Address की बात करें तो यह हर एक device के लिए अलग अलग होता है, ऐसे में जाहिर सी बात है, पूरी दुनिया में बहुत सारे ऐसे Devices है जो इंटरनेट से कनेक्ट होते है, तो इन सब का Ip Address भी अलग अलग होना चाहिए। 


यदि इसके पुराने Version IPv4 की बात करें तो इसके अनुसार यदि दुनिया में हर एक व्यक्ति अगर एक device का उपयोग करे तो इसके अनुसार सबको अलग अलग IP Address देना संभव नहीं था। 


क्युकी पुरे world की population लगभग 7 billion है, और IPv4 के अनुसार हम केवल 4 billion तक IP address बना सकते है, जो कि आने वाले समय में बहुत कम होता। 


इसके लिए इसके updated version को लाने की आवश्यकता हुयी IPv6 से हम 370 trillion IP adress बना सकते है, लगभग इतना 370 000000000000  यह एक बहुत ही बड़ी संख्या है। 


इसका मतलब सभी लोग जितने चाहे उतने devices उपयोग करें Ip Address से सम्बंधित कोई समस्या नहीं होने वाली है और आने वाली पीढ़ी को भी अब इसका tensin लेने की जरुरत नहीं है। 


Ip Address के प्रकार (Type of Ip Address)



आइये हम Ip Address के प्रकार के बारे में कुछ जान लेते हैं। 

  • Private Ip Address
  • Public Ip Address
  • Static Ip Address
  • Dynamic Ip Address

 

Ip Address कैसे पता करें? 


आप भी जब ऐसे device का इस्तेमाल करते हैं तो आपके मन में भी सवाल आता है कि Ip address कैसे पता करते है? आइये समझते है कि हम अपने द्वारा उपयोग किये जाने वाले device का Ip address कैसे पता करते है? 

Public Ip address कैसे पता करें?


Public Ip address को पता करने के लिए आप Online किसी Website का इस्तेमाल कर सकते है, इसके लिए यदि आप Ip address लिखकर Google पर सर्च करते हैं तो आपको रिजल्ट में आपका Ip address देखने को मिल जाता है। 


इसके आलावा आप whatismyipaddress जैसी वेबसाइट के माध्यम से भी अपने  Ip address को पता कर सकते है। 

Private Ip Address कैसे पता करें?



Private Ip Address को find करने के लिए आपको अलग अलग devices के अनुसार अलग प्रोसेस को करना होता है। 


किसी भी device के Private Ip Address को जानना इतना आसान नहीं होता है, इसके लिए आपको कुछ procass को फॉलो करना होता है। 


आइये समझते हैं अलग अलग Devices के सभी प्रोसेस के बारे में। 


यदि आप Windows के Private Ip Address बारे में जानना चाहते है, तो इसके लिए आपको commond promt का उपयोग करना होता है। इसके लिए आपको ipconfig commond का इस्तेमाल करना होता है। 


यदि आप Linux का इस्तेमाल करते हैं तो इसके Ip Address का पता लगाने के लिए आपको terminal window को launch करना होता है। इसके बाद आपको commond hostname-I को enter करना होता है। इसके आलावा MacOS में आपको ifconfig commond का इस्तेमाल करना होता है। 


यदि आप अपने android phone में Ip Address देखना चाहते हैं तो आप को यह स्टेप follow करना होता है:-


Setting > wifi > Additional Setting > Ip Address


यदि आप अपने iPad, iPhone, iPod जैसे डिवाइस का Ip Address check करना चाहते है तो इसके लिए आपकी इस step को foloow करना होता है। 


wifi-menu में setting app के द्वारा “i” button को प्रेस करें जिस भी नेटवर्क से आप connect होते है, उसके next में यह मिलता है। 

Ip Address का क्यों इस्तेमाल करते हैं?



जैसा की आप सभी समझ गए हो कि Ip Address हर एक Perticular डिवाइस का अलग होता है, तो यह एक प्रकार से उस device का web address होता है जो इंटरनेट से connect होता है। जिससे हम किसी डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट कर पाते हैं। और Information को transfer कर पाते है। 


यदि मुझे अपने किसी फ्रेंड को कोई information send करना हो तो उसे मुझे उसके personal contact number पर संपर्क करना होता है ठीक उसी प्रकार जब किसी device पर किसी इनफार्मेशन भेजना हो तो Ip Address कि आवश्यकता होती है। 


इसके आलावा यदि किसी device के माध्यम से किसी crime को किया जाता है तो Ip Address के माध्यम से क्रिमिनल को पकड़ा जा सकता है। 


यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसे टॉपिक पर internet पर सर्च कर रहा होता है जिसे उसे नहीं करना चाहिए तो इसे भी Ip Address के माध्यम से पता लगाया जा सकता है, और होने वाले crime को रोका जा सकता है। 


इस प्रकार अपनी Identity छुपाने के लिए Tor browser का उपयोग करते हैं और डार्क वेब या डीप वेब को visit करते हैं, पर इसका उपयोग कहीं न कहीं गलत है। 


Conclusion 



आज के इस article में हमने जाना Ip address क्या होता है? दोस्तों आप अब समझ ही गए होंगे कि हम जिस भी device का उपयोग कर रहे हैं Computer, Laptop, Mobile आदि सभी कहीं न कहीं इंटनेट से connect होते हैं और इसके लिए हमें Ip address की आवश्यकता होती है। 


चूँकि Ip address हमारे device की पहचान बताने के लिए होता है, तो जब भी हम online Internet किसी भी चीज के बारे में सर्च करते हैं तो हमे यह पता होना चाहिए इसकी जानकारी privet नहीं है। 


क्यूंकि ऐसे कई cases सामने आये हैं जिनमे पता चलता है, कि जो लोग Internet पर किसी संदिग्ध चीजों के बारे में Search करते हैं तो उनके ऊपर नजर रखी जाती है, और कई लोगो को अरेस्ट भी किया जा चूका है। 


Internet हमारे फायदे के लिए है, यहाँ से हम विभिन्न प्रकार कि information को प्राप्त कर सकते है, और हम अच्छी Informations को ग्रहण कर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं, हमें internet का गलत इस्तेमाल न करते हुए सही जानकारी के लिए इसका Use करना चाहिए। 


उम्मीद है दोस्तों हमारे द्वारा दी गयी यह जानकारी Ip address क्या है? Ip address कैसे पता करते है? आपको जरूर पसंद आई होगी, यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमे comment कर सकते है। Post visit करने के लिए धन्यवाद। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top