भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है

आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है भारत में कई प्रकार कि ट्रेन लगातार चलती रहती हैं और रोजाना  लगभग ढाई करोड़ लोगों को एक स्थान से दुसरे स्थान तक पहुँचाने में मदद करती है भारतीय रेलवे इंडिया में कई गावों और शहरों को आपस में जोड़ता है और इसके माध्यम से कई आयात और निर्यात भी संभव होते हैं भारत कि भौगोलिक स्थिति हर जगह अलग अलग है जिससे यहाँ अलग अलग स्थानों पर रेलगाड़ियों कि स्पीड अलग होती है। 

भारत मे ऊंचे पहाड़ियों वाले क्षेत्रों मे रेल गाड़ियों की स्पीड कम होती है तो वहीं कुछ स्थानो पर ट्रेन की स्पीड ज्यादा होती है यहाँ हम भारत मे सबसे तेज रफ्तार  से चलने वाली ट्रेन के बारे मे जानेंगे और इसकी स्पीड कितनी है साथ ही हम जानेंगे यह किस स्थान पर चलती है। इस तथ्य को जानने के लिए यहाँ दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें।

भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है

 

भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है

भारत मे सबसे तेज चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है और इस ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा (99 मील प्रति घंटा ) है यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशन से होकर झाँसी जंक्शन के बीच चलती है यह एक एक्सप्रेस ट्रेन जिसे indias fastest train का दर्जा हासिल है। 

यह ट्रेन दिल्ली से झाँसी जाने मे लगभग 188 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इस दूरी को तय करने मे इसे लगभग 100 मिनिट का समय लगता है यह ट्रेन डब्ल्यूएपी 5 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन के माध्यम से चलती है और इस स्पीड को प्राप्त करती है 

गतिमान एक्सप्रेस मे एलएचबी कोच हैं जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर ज्यादा जान माल का नुकसान नहीं होता है और मुख्य रूप से यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

 

क्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 भारत की सबसे फास्ट / तेज ट्रेन है 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 मॉडल की टेस्टिंग के दौरान इसकी स्पीड लगभग 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है जो की निश्चित ही सबसे तेज है लेकिन आधिकारिक रूप से अब इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है अतः वर्तमान समय मे यह 130 kmph की रफ्तार से चलती है इसलिए आधिकारिक तौर पर यह इसकी स्पीड है। 

भारत की सबसे फास्ट ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को कब शुरू किया गया 

अक्तूबर 2014 मे रेलवे ने एक प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया और भारत की सबसे तेज ट्रेन को ट्रेक पर लाने का फैसला किया गया और आधिकारिक रूप से गतिमान एक्सप्रेस को 5 अप्रेल 2016 मे हरी झंडी मिली या इसकी शुरुआत हुयी और तब से यह ट्रेन दिल्ली से झाँसी के मध्य अपनी सेवाएँ दे रही है। 

गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर क्या है 

इस ट्रेन को सबसे इंडिया की सबसे तेज ट्रेन के रूप मे देखा जाता है इस ट्रेन को अप्रेल 2016 मे ट्रेन नंबर 12049 व 12050 दिया गया है गतिमान एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 12049/50 है। 

गतिमान एक्सप्रेस का समय क्या है

यह ट्रेन शुक्रवार Friday को छोडकर अन्य सभी दिन चलती है और यह दिल्ली के हजरत निज़ामुद्दीन से 8:10 पर निकलती है एवं या सुबह 9:50 पर आगरा पहुँच जाती है वापसी मे यह ट्रेन शाम को 5:50 पर आगरा से चलती है और लगभग 7:30 पर दिल्ली पहुँच जाती है। 

कई लोग आगरा जैसे दार्शनिक स्थान पर धूमने आते हैं तो इसके लिए दिल्ली से यह एक बहुत ही अच्छा साधन है जिससे आप अपना दिल्ली से आगरा टूर कर सकते हैंऔर भारत की सबसे हाइ स्पीड ट्रेन का मजा ले सकते हैं। 

भारत मे अब कई अन्य स्थानो पर रेलगाड़ियों की गति को बढ़ाने का काम चल रहा है जिससे लोगों का ज्यादा समय न बर्बाद हो लेकिन एक तेज रफ्तार ट्रेन को चलाने के लिए उस स्थान पर बने ट्रेक का मजबूत होना आवश्यक होता है और एक मजबूत ट्रेक किसी स्थान की भौगोलिक स्थिति पर भी निर्भर करता है।

यहाँ दी गई जानकारी के आधार पर आप समझ ही गए होंगे भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है और इसके अतिरिक्त भी आपने गतिमान एक्सप्रेस के बारे मे कई बातों को जाना उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top